आज हम आपको WhatsApp Group Kaise Banaye इसके बारे में बता रहे है, अगर आप एक व्हाट्सएप यूजर है और आप अपना नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की सोच रहे है तो ऐसे मे यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाली है, इसमें हम आपको व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सबसे आसान तरीका बतायेंगे.

WhatsApp Group Kaise Banaye

अक्सर कई लोग अलग अलग कारणों से अपना नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाना चाहते है लेकिन सही जानकारी पता न होने के कारण वो अपना व्हाट्सएप नया ग्रुप नहीं बना पाते, अगर आप फ्री में अपना व्हाट्सएप ग्रुप बनाना चाहते है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े ताकि आपको पूरी प्रक्रिया समझ में आ सके.

यह भी पढ़े – WhatsApp Group Delete Kaise Kare? मात्र 2 मिनट में

WhatsApp Group Kaise Banaye

व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाने के लिए आपको सही प्रक्रिया फॉलो करनी जरूरी है, हम आपको जो तरीका बता रहे है उस तरीके को अपनाकर आप फ्री में अपना नया व्हाट्सएप ग्रुप बना सकते है, इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में व्हाट्सएप का एप्लीकेशन खोलना है एवं इसके बाद आपको + का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करें.

whatsapp me plus icon par click kare

चरण 2. अब आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको New Group के ऊपर क्लिक करना है.

new group par click kare

चरण 3. अब आपको यूजर सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा,इसमें आपको उन यूजर को सेलेक्ट करना है जिन्हें आप ग्रुप में जोड़ना चाहते है.

members add kare

चरण 4. इसके बाद आपको Group का नाम डालने के लिए कहा जायेगा, इसमें आप अपने ग्रुप का जो भी नाम रखना चाहते है वो नाम दर्ज करें एवं सबमिट पर क्लिक करें.

group ka name dale

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका ग्रुप बनकर तैयार हो जायेगा एवं इसके बाद आप और आपके द्वारा जोड़ गये अन्य मेम्बर ग्रुप में एक साथ चैट कर पाएंगे, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपना नया ग्रुप बना सकते  है.

ग्रुप की सेटिंग कैसे बदले

जब आप ग्रुप को बना लेते है तो इसके बाद आपको ग्रुप की सेटिंग को अपने हिसाब से कस्टमाइज करना जरूरी है, अपने ग्रुप को कस्टमाइज करने के लिए आप निम्न तरीका अपना सकते है.

चरण 1. सबसे पहले आपको व्हाट्सएप एप्लीकेशन खोलना है एवं इसके बाद आपको उस ग्रुप के ऊपर क्लिक करना है जिसे आप कस्टमाइज करना चाहते है.

group par click kare

चरण 2. अब आपके सामने वो ग्रुप ओपन हो जायेगा, इसमें सबसे ऊपर आपको 3 डॉट्स का आइकॉन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.

whatsapp me 3 dots par click kare

चरण 3.  इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Group info के ऊपर क्लिक करना है.

group info par click kare

चरण 4.  अब आपको ग्रुप का Logo अपलोड करना है एवं इसके बाद आपको अपने ग्रुप का डिस्क्रिप्शन Add करना है.

group logo aur description add kare

चरण 5.  इसके बाद आपको Group Permissions का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

group permissions par click kare

चरण 6.  अब आपको ग्रुप की परमिशन के कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको अपने हिसाब से परमिशन को कस्टमाइज कर लेना है.

permission customize kare

  • Edit group settings – इस विकल्प की मदद से आप किसी भी वक्त ग्रुप की सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं.
  • Send messages – इसे इनेबल करने पर ग्रुप के सभी सदस्य ग्रुप में मैसेज भेज सकते हैं.
  • Add other members– इसे इनेबल करने से ग्रुप के सभी सदस्य नए लोगों को ग्रुप में जोड़ सकते हैं.
  • Approve new member – इसे इनेबल करने पर केवल ‘Approve’ किए गए सदस्य ही ग्रुप में जुड़ सकते हैं.
  • Edit group admins – इस विकल्प की मदद से आप ग्रुप के एडमिन्स को जोड़ या हटा सकते हैं.

इस प्रकार से इसमें कई तरह की अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसे आपको अपने हिसाब से कस्टमाइज कर लेना है ताकि आप बेहतर तरीके से अपने ग्रुप को मैनेज कर पाए.

व्हाट्सएप ग्रुप कैसे बनाएं?

व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाने के लिए व्हाट्सएप ऐप में New Group पर क्लिक करें, इसके बाद ग्रुप में जोड़ने के लिए सदस्य चुनें एवं ग्रुप का नाम डालें और Create पर क्लिक करें.

WhatsApp Group बनाने में कितने लोग जोड़ सकते हैं?

व्हाट्सएप में एक ग्रुप में अधिकतम 1024 लोग जुड़ सकते हैं, इससे ज्यादा सदस्य जोड़ने के लिए आपको व्हाट्सएप बिजनेस का उपयोग करना होगा.

WhatsApp Group का नाम कैसे बदलें?

व्हाट्सएप ग्रुप का नाम बदलने के लिए आप ग्रुप के ऊपर क्लिक करें, इसके बाद Group info में जाएं एवं Edit पर क्लिक करके ग्रुप का नाम बदलें.

WhatsApp Group में फोटो कैसे सेट करें?

ग्रुप का फोटो सेट करने के लिए ग्रुप Info में जाएं इसके Edit Group Icon पर क्लिक करके अपनी पसंदीदा फोटो अपलोड करें.

WhatsApp Group में कौन-कौन लोग जोड़ सकते हैं?

ग्रुप में एडमिन ही नए सदस्य जोड़ सकते हैं, लेकिन ग्रुप सेटिंग्स में बदलाव करके अन्य सदस्यों को भी यह अधिकार दिया जा सकता है.

WhatsApp Group से सदस्य कैसे हटाएं?

ग्रुप में Group info में जाकर उस सदस्य को चुनें जिसे हटाना है, फिर Remove पर क्लिक करें.

WhatsApp Group का डिस्क्रिप्शन कैसे जोड़ें?

WhatsApp Group का डिस्क्रिप्शन डालने के लिए आपको Group Info सेक्शन में जाकर Add Description पर क्लिक करना है इसके बाद आपको ग्रुप का डिस्क्रिप्शन डालना है.

WhatsApp Group का लिंक कैसे शेयर करें?

Group Info में जाकर Invite to Group via Link पर क्लिक करें, इसके बाद लिंक को कॉपी या शेयर करें ताकि अन्य लोग इसे जॉइन कर सकें.

यह भी पढ़े – WhatsApp Font Style Kaise Change Kare? मात्र 2 मिनट में

इस लेख में हमने आपको WhatsApp Group Kaise Banaye इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको व्हाट्सएप ग्रुप बनाने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखWhatsApp Group Delete Kaise Kare? मात्र 2 मिनट में
अगला लेखWhatsApp Chat Me Wallpaper Kaise Lagaye? मात्र 2 मिनट में
Admin
में एस. सिंह टेक्नोलॉजी एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ हूँ एवं मुझे इस क्षेत्र में 5 वर्षो से ज्यादा समय का अनुभव है, में आपको प्रत्येक जानकारी पुरे विश्लेषण और सटीकता के साथ प्रदान करता हूँ ताकि आपको बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें