आज हम आपको WhatsApp Link Generate Kaise Kare इसके बारे में बता रहे है, अगर आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट की नई लिंक बनाना चाहते  है तो ऐसे में यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाली है, इसमें हम आपको व्हाट्सएप लिंक बनाने की पूरी प्रक्रिया बतायेंगे.

WhatsApp Link Generate Kaise Kare

अक्सर कई लोग अपने व्हाट्सएप अकाउंट की एक यूनिक लिंक बनाना चाहते है लेकिन सही जानकारी पता न होने के कारन वो व्हाट्सएप की लिंक नहीं बना पाते, हालाकि व्हाट्सएप अकाउंट की लिंक बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, अगर आप व्हाट्सएप लिंक बनाने से जुडी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े.

यह भी पढ़े – WhatsApp Ka Net Kaise Band Kare? जानिए सही तरीका

WhatsApp Link Generate Kaise Kare

व्हाट्सएप अपने सभी यूजर को खुद की यूनिक लिंक बनाने का फीचर उपलब्ध करवाता है जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट की लिंक बना सकते है, इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में व्हाट्सएप का एप्लीकेशन खोलना है, इसके बाद आपको + का आइकॉन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.

whatsapp me plus icon par click kare

चरण 2. अब आपको सबसे ऊपर Message yourself  का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.

message yourself par click kare

चरण 3. इसके बाद आपको मैसेज टाइप करने के लिए कहा जायेगा इसमें आपको https://wa.me/number दर्ज करने है, जैसे की अगर आप भारत के निवासी है तो आपको https://wa.me/919876543210 दर्ज करके सेंड पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको एक लिंक दिखाई देगा उसे अपने फोन में कॉपी करें.

link ko copy kare

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने व्हाट्सएप अकाउंट का लिंक बना सकते है एवं एक बार लिंक बनाने के बाद आप उसे किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते है.

व्हाट्सएप लिंक को शोर्ट कैसे करें

अगर आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट की लिंक को शोर्ट करना चाहते है एवं लिंक में अपने मोबाइल नंबर को हाईड करना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट की लिंक को कॉपी कर लेना है इसके बाद आपको निम्न तरीका फॉलो करना है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन का ब्राउज़र खोलना है एवं इसमें आपको URL Shortener लिखकर सर्च करना है, इसके बाद आपको URL Shortener की वेबसाइट दिखाई देगी आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

url shortener website par jaye

चरण 2. अब आपके सामने URL Shortener की वेबसाइट ओपन हो जाएगी इसमें आपको कॉपी किया गया यूआरएल पेस्ट करना है एवं इसके बाद आपको Shorten URL के ऊपर क्लिक करना है.

copy link past kare

चरण 3. अब आपके द्वारा पेस्ट किया गया यूआरएल शोर्ट यूआरएल में बदल जायेगा, इसके बाद आपको Copy URL के उपर क्लिक करके शोर्ट यूआरएल को कॉपी कर लेना है.

copy url par click kare

जब आप शोर्ट यूआरएल को कॉपी कर लेते है तो इसके बाद आप वो यूआरएल किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते है, इस यूआरएल में आपका मोबाइल नंबर हाईड हो जायेगा एवं यह यूआरएल दिखने में काफी ज्यादा छोटा और आसान होगा.

व्हाट्सएप लिंक बनाने के फायदे

अगर आप व्हाट्सएप का लिंक बनाते है तो इससे कई तरह के फायदे हो सकते है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए, हम आपको व्हाट्सएप लिंक बनाने के कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • इसकी मदद से बिना नंबर सेव किये कोई भी व्यक्ति आपको व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सकता है.
  • व्हाट्सएप की लिंक बनाना सुरक्षित माना जाता है एवं इससे संवाद करने में आसानी होती है.
  • व्हाट्सएप पर लिंक बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है.
  • अगर आपका कोई व्यवसाय है तो व्हाट्सएप लिंक आपके बिज़नस को प्रोफेशनल लुक दे सकता है.
  • व्हाट्सएप लिंक का उपोयग करने पर आपको अपना नंबर सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं पडती.
  • व्हाट्सएप लिंक आपको तेज और आसान सम्पर्क करने की सुविधा प्रदान करता है.

इस प्रकार से व्हाट्सएप लिंक बनाने के कई अलग अलग फायदे हो सकते है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए, यह फीचर आपकी गोपनीयता को बनाये रखने में भी मददगार सबित होता है.

WhatsApp लिंक क्या है?

WhatsApp लिंक वह यूआरएल होता है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति बिना आपका नंबर सेव किए सीधा आपसे WhatsApp पर संपर्क कर सकता है.

WhatsApp लिंक बनाने के लिए क्या कोई खास एप्लिकेशन चाहिए?

नहीं, WhatsApp लिंक बनाने के लिए किसी भी ऐप की आवश्यकता नहीं होती, आप सीधे WhatsApp के wa.me लिंक फीचर का उपयोग करके लिंक बना सकते हैं.

क्या मैं अपने WhatsApp लिंक को कस्टमाइज कर सकता हूँ?

हां, आप अपनी लिंक को कस्टमाइज कर सकते हैं, जैसे कि उसमें एक खास मैसेज जोड़ सकते हैं, ताकि लिंक पर क्लिक करते ही वह मैसेज सीधे चैट में आ जाए.

क्या WhatsApp लिंक शेयर करना सुरक्षित है?

हां, WhatsApp लिंक शेयर करना सुरक्षित है, यह इसके द्वारा आप अपने नंबर सार्वजनिक किये बिना किसी भी व्यक्ति के साथ जुड़ सकते है.

WhatsApp लिंक के फायदे क्या हैं?

WhatsApp लिंक से आप बिना नंबर सेव किए लोगों से WhatsApp चैट कर सकते है एवं यह एक सुरक्षित तरीका माना जाता है.

WhatsApp लिंक में अपना नंबर कैसे जोड़ें?

आपको अपना नंबर https://wa.me/ के बाद डालना होता है, उदाहरण: https://wa.me/919876543210। इसके बाद आप इस लिंक को शेयर कर सकते हैं.

WhatsApp लिंक को छोटा (Short) कैसे करें?

URL Shortener का उपयोग करके आप WhatsApp लिंक को छोटा कर सकते है ताकि इसे आसानी से शेयर किया जा सके.

क्या मैं WhatsApp लिंक का उपयोग व्यवसाय के लिए कर सकता हूं?

हां, WhatsApp लिंक का उपयोग व्यवसाय के लिए किया जा सकता है, यह व्यवसाय के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है.

WhatsApp लिंक पर क्लिक करने से क्या होता है?

जब कोई व्यक्ति आपके WhatsApp लिंक पर क्लिक करता है, तो वह सीधे आपके WhatsApp चैट बॉक्स में पहुँच जाता है, जहाँ वह आपको मैसेज भेज सकता है.

यह भी पढ़े – WhatsApp Ka Last Seen Kaise Dekhe? जानिए पूरी प्रक्रिया

इस लेख में हमने आपको WhatsApp Link Generate Kaise Kare इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको व्हाट्सएप लिंक बनाने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

 

पिछला लेखWhatsApp Ka Net Kaise Band Kare? जानिए सही तरीका
अगला लेखWhatsApp Ka Status Kaise Dekhe? जानिए पूरी प्रक्रिया
Admin
में एस. सिंह टेक्नोलॉजी एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ हूँ एवं मुझे इस क्षेत्र में 5 वर्षो से ज्यादा समय का अनुभव है, में आपको प्रत्येक जानकारी पुरे विश्लेषण और सटीकता के साथ प्रदान करता हूँ ताकि आपको बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें