WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

YouTube Ads Kaise Band Kare? जानिए सबसे आसान तरीका

By Admin

Published On:

Follow Us

आज हम आपको YouTube Ads Kaise Band Kare इसके बारे में बता रहे है, अक्सर अपने देखा होगा की जब भी हम YouTube पर कोई विडियो देखते है तो उस वक्त हमे कई प्रकार की अलग अलग ऐड दिखाई देती है, अगर आप इन सभी ऐड को अपने YouTube पर बंद करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है.

YouTube Ads Kaise Band Kare

YouTube एक बहुत ही बड़ा विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है जो आपको निशुल्क विडियो देखने की सुविधा उपलब्ध करवाता है, जब आपको YouTube पर कोई ऐड दिखाई दिखाई देती है तो इसकी मदद से जो विडियो क्रिएटर है उनकी कमाई होती है, ज्यादातर क्रिएटर YouTube से पैसे कमाने के लिए अपने विडियो में ऐड चलाते है, हालांकि आप चाहो तो इसे बहुत ही आसानी से बंद भी कर सकते हो.

यह भी पढ़े – YouTube Channel Delete Kaise Kare? जानिए 2 आसान तरीके

YouTube Ads Kaise Band Kare

YouTube पर ऐड बंद करने के बाद जब भी आप YouTube पर कोई भी विडियो देखेंगे तो उस वक्त आपको किसी भी प्रकार की ऐड नहीं दिखाई देगी, अगर आप एक साथ सभी YouTube ऐड को अपने फोन या कंप्यूटर में बंद करना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में YouTube का एप्लीकेशन ओपन कर लेना है एवं इसके बाद आपको अपने YouTube चैनल का Logo दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है.

click your youtube channel icon

चरण 2. अब आपके सामने आपका YouTube चैनल ओपन हो जायेगा, इसमें आपको Switch account का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करे, अब आपके फोन में लॉग इन सभी YouTube अकाउंट दिखाई देंगे, इसमें आपको वो अकाउंट सेलेक्ट करना है जिसमे आप ऐड बंद करना चाहते है.

switch account par click kare

चरण 3. इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है एवं यहाँ पर आपको Get YouTube Premium का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.

get youtube premium par click kare

चरण 4. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, इसमें आपको YouTube Premium से जुडी कुछ जानकारी और इस सेवा के लिए कितना शुल्क देना है इसकी जानकारी दिखाई देगी, इसमें आपको Get YouTube Premium के विकल्प पर क्लिक करना है.

vapis get youtube premium par click kare

चरण 5. अब आपको Choose your plan का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आपको 3 प्लान दिखाई देंगे जिसमे पहला 12 महीने का, दूसरा 3 महीने का और तीसरा 1 महीने का होगा, इसमें आपको अपनी रूचि के अनुसार किसी भी एक प्लान को सेलेक्ट करना है एवं इसके बाद आपको Confirm के ऊपर क्लिक करना है.

plan select kare

चरण 6. इसके बाद आपके सामने Start by adding a payment method का पेज दिखाई देगा, इसमें आप किस प्रकार से पेमेंट करना चाहते है वो आपको सेलेक्ट करना है, इसमें आप UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और Redeem code में से किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करें.

payment method chune

चरण 7. अब आपको सेलेक्ट किये गये प्लान का प्राइस दिखाई देगा एवं आपने कितने महीने का प्लान सेलेक्ट किया है उसकी जानकारी दिखाई देगी, इसे आप ध्यान से देख ले एवं इसके बाद आप Buy के ऊपर क्लिक करे.

pay kare

चरण 8. अब आपको अपने जीमेल अकाउंट के पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको अपने जीमेल अकाउंट के पासवर्ड दर्ज करने है एवं इसके बाद आपको Verify के ऊपर क्लिक कर देना है.

चरण 9. इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में आपको YouTube Premium के लिए पेमेंट करना होगा एवं जैसे ही आपका पेमेंट सफल हो जाता है तो इसके बाद आप YouTube Premium की सेवाओं का लाभ ले सकते है.

जब आप YouTube Premium को एक्टिवेट कर लेते है तो इसके बाद आप YouTube  पर कोई भी विडियो देखते हो तो उसमे आपको किसी भी प्रकार का ऐड नहीं दिखाई देगा एवं YouTube  प्रीमियम में आपको अन्य कई प्रकार के बेहतरीन फीचर भी दिए जायेगे जो की निशुल्क यूजर को नहीं दिए जाते.

यह भी पढ़े – YouTube Par Views Kaise Badhaye? जानिए सबसे बेहतरीन तरीके

इस लेख में हमने YouTube Ads Kaise Band Kare इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आप YouTube ads से जुड़ा अन्य किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

Leave a Comment