आज हम आपको YouTube History Delete Kaise Kare इसके बारे में बता रहे है, अगर आप YouTube का उपयोग करते है तो अक्सर आपने YouTube पर अलग अलग प्रकार के विडियो देखे होगे एवं आप YouTube पर जो भी विडियो देखते है उस विडियो का रिकॉर्ड आपके YouTube अकाउंट में आटोमेटिक सेव हो जाता है.

YouTube History Delete Kaise Kare

कई बार यूजर अपने YouTube अकाउंट से पूरी Watch history को डिलीट करना चाहते है लेकिन सही जानकारी पता न होने के कारण वो YouTube हिस्ट्री को डिलीट नहीं कर पाते, अगर आप YouTube हिस्ट्री डिलीट करने से जुडी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है.

यह भी पढ़े – YouTube Video Download Kaise Kare? जानिए सबसे आसान तरीका

YouTube History Delete Kaise Kare

जब आप YouTube की हिस्ट्री को डिलीट करते है तो इसके बाद आपने YouTube पर कौन कौनसे विडियो देखे हुए है वो सभी एक साथ डिलीट हो जायेगा, YouTube हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में YouTube का एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको इसमें अपने चैनल का Logo दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

click your youtube channel icon

चरण 2. अब आपको अपने YouTube चैनल का पेज दिखाई देगा, इसमें सबसे ऊपर आपको सेटिंग का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

youtube setting icon par click kare

चरण 3. अब आपको कुछ अलग अलग प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Manage all history के ऊपर क्लिक करना है.

manage all history par click kare

चरण 4. अब आपको अपना जीमेल अकाउंट सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा, आप जिस जीमेल की YouTube हिस्ट्री डिलीट करना चाहते है आपको उसके ऊपर टैप करना है.

gmail account select karen

चरण 5. अब आपको अपने YouTube चैनल से जुड़े कुछ अलग अलग प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे, इसमें सबसे निचे आपको Delete का विकल्प दिखाई देगा इसके ऊपर क्लिक करें.

delete par click kare

चरण 6. अब आपको 3 विकल्प दिखाई देगे, अगर आप आज की हिस्ट्री डिलीट करना चाहते है तो आपको Delete today के ऊपर क्लिक करना है, अगर आप 2 तारीखों के बिच की हिस्ट्री डिलीट करना चाहते है तो आपको Delete custom range के ऊपर क्लिक करना है एवं अगर आप पूरी सर्च हिस्ट्री डिलीट करना चाहते है तो आपको Delete all time के ऊपर क्लिक करना है.

delete all time par click kare

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके YouTube अकाउंट की Watch history डिलीट होना शुरू हो जाएगी एवं जैसे ही आपकी Watch history पूरी डिलीट हो जाती है तो इसके बाद आपको इसका एक मैसेज दिखाई देगा, उसकी मदद से आप कन्फर्म कर सकते है की आपकी पूरी हिस्ट्री डिलीट हो चुकी है.

कंप्यूटर में YouTube हिस्ट्री डिलीट करना

अगर आप एक कंप्यूटर यूजर है और आप अपने कंप्यूटर में YouTube history को डिलीट करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर का ब्राउज़र ओपन करना है एवं इसके बाद आपको इसमें YouTube की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है, इसके बाद आपको अपने YouTube चैनल का Logo दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

pc me youtube logo par click kare

चरण 2. अब आपको अपने YouTube चैनल से जुड़े कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको View your channel के ऊपर क्लिक करना है.

view your channel par click kare

चरण 3. अब आपको अपना YouTube चैनल दिखाई देगा, इसमें आपको History का विकल्प मिलेगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

pc me youtube history par click karen

चरण 4. अब आपको अपने YouTube चैनल की पूरी हिस्ट्री दिखाई देगी, इसमें आपको Clear all watch history के ऊपर क्लिक करना है.

clear all watch history par click kare

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके कंप्यूटर या लैपटॉप से YouTube की हिस्ट्री डिलीट होना शुरू हो जाएगी, इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपने YouTube की पूरी Watch History को डिलीट कर सकते है.

यह भी पढ़े – इंस्टाग्राम में Quiet Mode क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में

इस लेख में हमने आपको YouTube History Delete Kaise Kare इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको YouTube हिस्ट्री डिलीट करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखइंस्टाग्राम में Quiet Mode क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
अगला लेखYoutube Par Tag Kaise Lagaye? जानिए टैग लगाने का सही तरीका
Admin
में एस. सिंह टेक्नोलॉजी एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ हूँ एवं मुझे इस क्षेत्र में 5 वर्षो से ज्यादा समय का अनुभव है, में आपको प्रत्येक जानकारी पुरे विश्लेषण और सटीकता के साथ प्रदान करता हूँ ताकि आपको बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें