17.3 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

HomeYouTubeYouTube कब लांच हुआ था एवं इसको किसने बनाया था? पूरी जानकारी

YouTube कब लांच हुआ था एवं इसको किसने बनाया था? पूरी जानकारी

- Advertisement -

आज हम आपको YouTube कब लांच हुआ था इसके बारे में बता रहे है, जैसा की आप जानते होगे की YouTube आज के समय में बहुत ही बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफार्म बन चूका है ऐसे में कई लोगो के मन में YouTube से जुड़े अलग अलग प्रकार के सवाल होते है, अगर आप YouTube के बारे में जानना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाली है.

youtube kab launch hua tha

- Advertisement -

YouTube  एक विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है जहां पर प्रतिदिन लाखो विडियो अपलोड किये जाते है, अगर आप YouTube का उपयोग करते है तो आपको यह पता होना चाहिए की YouTube कब लांच हुआ था और इस कंपनी को किस व्यक्ति के द्वारा बनाया गया तो इसकी पूरी जानकरी हम आपको यहाँ पर बताने वाले है.

यह भी पढ़े – क्या आपके फोन में YouTube नहीं चल रहा है? तो अपनाओ यह तरीका

YouTube कब लांच हुआ था

YouTube को अधिकारिक रूप से 14 फरवरी 2005 में लांच किया गया था एवं इसको पेपैल के तीन पूर्व कर्मचारियों  (चाड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम) के द्वारा बनाया गया था, शुरुआत में इसको ऑनलाइन डेटिंग सेवा का विडियो संस्करण बनाने का विचार किया गया था लेकिन बादमे इसको विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म में बदल दिया गया.

इस एप्लीकेशन के लांच होने के बाद से ही इसकी लोकप्रियता बहुत ही तेजी से बढ़ने लगी एवं कुछ ही समय में इसको दुनियाभर में पसंद किया जाने लगा, इस एप्लीकेशन को बढती लोकप्रियता को देखते हुए इस कंपनी को  गूगल के द्वारा खरीद लिया गया एवं हाल में YouTube पर गूगल कंपनी का ही मालिकाना हक़ है.

YouTube पर गूगल का अधिग्रहण

14 नवंबर, 2006 में गूगल ने YouTube को $1.65  बिलियन में ख़रीदा था एवं उस वक्त यह इंटरनेट इतिहास का सबसे बड़ा विडियो अधिग्रहण था, जब गूगल ने YouTube पर अधिग्रहण किया तो इसके बाद गूगल के ससधानो का उपयोग करके YouTube को और ज्यादा बेहतर बनाया गया एवं इसको अधिक विकसित किया गया.

YouTube पर अधिग्रहण करने के बाद गूगल को ऑनलाइन विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म के रूप में बहुत ही मजबूत पकड़ मिली एवं YouTube की बढती लोकप्रियता के कारण कंपनी को काफी ज्यादा फायदा भी प्राप्त हुआ, आज के समय में YouTube दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म के रूप में मशहूर है.

YouTube किसने बनाया था

YouTube को चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम इन 3 लोगो के द्वारा बनाया गया था एवं तीनो ही पेपाल के पुराने कर्मचारी थे, पेपाल में कार्य करने से पहले स्टीव  चेन और जावेद करीम ने कंप्यूटर विज्ञान यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस में उरबाना-चैम्पकैश में अध्ययन किया था एवं चाड हर्ले ने  हर्ले ने इंडियाना पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में डिजाइन का अध्ययन किया था.

YouTube क्या है

YouTube एक बहुत ही बड़ा और लोकप्रिय विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है एवं यह आपको विडियो अपलोड करने और विडियो देखने की अनुमति प्रदान करता है, इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में है एवं इसमें आप कई प्रकार के अलग अलग विडियो अपलोड कर सकते है और विडियो को देख सकते है.

पहले YouTube बड़े विडियो अपलोड करने की अनुमति देता था, लेकिन शोर्ट विडियो की लोकप्रियता को देखते हुए YouTube ने शोर्ट विडियो का फीचर भी लांच किया है ताकि कोई भी यूजर शोर्ट विडियो देखना चाहे तो YouTube पर अपनी पसंद का शोर्ट विडियो देख सके, अब आप YouTube पर शोर्ट और बड़े दोनों प्रकार के विडियो को अपलोड कर सकते है और देख सकते है.

यह भी पढ़े – YouTube Channel Description Me Kya Likhe? जानिए सही तरीका

इस लेख में हमने आपको YouTube कब लांच हुआ था और  YouTube को कितने बनाया था इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में YouTube से जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट कर सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

- Advertisement -
Admin
Adminhttps://www.mobilephone91.com
में एस. सिंह टेक्नोलॉजी एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ हूँ एवं मुझे इस क्षेत्र में 5 वर्षो से ज्यादा समय का अनुभव है, में आपको प्रत्येक जानकारी पुरे विश्लेषण और सटीकता के साथ प्रदान करता हूँ ताकि आपको बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके.
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular